राहतगढ़: राहतगढ़ में पद्मश्री मोहन नागर का भव्य स्वागत, रेस्ट हाउस परिसर में पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश.
पद्मश्री से सम्मानित एवं मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री दर्जा) श्री मोहन नागर शनिवार को सागर प्रवास के दौरान राहतगढ़ पहुँचे। नगर के सागर रोड स्थित शासकीय रेस्ट हाउस में जन अभियान परिषद के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं सामाजिक संगठनों द्वारा उनका भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर परिषद के कार्यपालक निदेशक श्री बड़कुल लाड़ भी