रानी: रानी प्रताप बाजार में मोबाइल की दुकान में दीवार में छेद कर चोरी का प्रयास, पड़ोसी के जागने पर चोर मौके से हुए फरार
Rani, Pali | Feb 24, 2026 प्रताप बाजार में चोरी का प्रयास, पड़ोसी की सतर्कता से वारदात टलीरानी पुलिस थाने क्षेत्र के प्रताप बाजार स्थित एक मोबाइल दुकान में देर रात अज्ञात चोरों ने पीछे की दीवार तोड़कर चोरी का प्रयास किया। भंवरलाल सिरवी ने बताया कि दीवार तोड़ने की आवाज सुनकर पास के दुकानदार की नींद खुल गई। उसने तुरंत शटर बजाया, जिससे चोर घबराकर मौके से फरार हो गए।