रानी: खिंवाड़ा थाना क्षेत्र के दिवेर घाट में पुलिस और तस्करों के बीच फायरिंग, एक तस्कर की हुई मौत
Rani, Pali | Feb 13, 2026 मादक पदार्थों की तस्करी की सूचना पर पुलिस की ANTF (एंटी-नारकोटिक टास्क फोर्स) ने दो गाड़ियों का पीछा किया। इस दौरान एक गाड़ी फरार हो गई। लेकिन दूसरी गाड़ी में सवार युवकों ने ANTF टीम पर फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में गाड़ी में सवार एक युवक के गोली लग गई। गंभीर हालत में देर रात उसे पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।