अलवर: रंगदारी मांगने वाले हिस्ट्रीशीटर बदमाश पकड़ने गई पुलिस के साथ मारपीट मामले में एडिशनल एसपी तेजपाल सिंह ने बताया
Alwar, Alwar | Jun 23, 2024 अलवर व्यापारी को हत्या की धमकी देकर रंगदारी मांगने वाले हिस्ट्रीशीटर बदमाश को पकड़ने गई पुलिस की टीम पर शनिवार शाम मन्नाका में भीड़ ने हमला कर दिया। बदमाश फिरोज खान (29) को पुलिस की गिरफ्त से छुड़ाकर फरार कर दिया। घटना शाम करीब 6.30 से 7 बजे के बीच हुई। आरोपी के परिजनों व बस्ती के लोगों ने ताबड़तोड़ पथराव किया।।