अलवर: मन्नाका में हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने गई पुलिस टीम पर किया पथराव परिजनों ने बदमाश को छुड़ाया तीन कांस्टेबल घायल
Alwar, Alwar | Jun 23, 2024 अलवर मन्ना का गांव में व्यापारी को हत्या की धमकी देकर रंगदारी मांगने वाले हिस्ट्रीशीटर बदमाश को पकड़ने गई पुलिस की टीम पर शनिवार रात को बदमाश फिरोज खान उम्र 29 साल के परिजनों व भीड ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। एवं पुलिस वाहनों को भी क्षतिग्रस्त किया है। जिसमें तीन कांस्टेबल भी घायल हुए हैं।