साढ़ थाना क्षेत्र से निकली रामगंगा नहर पर बोरी में शव बहने की सूचना पर हड़कंप मच गया। लगभग तीन किलो मीटर तक पीछा कर ग्रामीणों की मदद से साढ़ पुलिस ने बोरी को बाहर निकाला तो उसमे फोम और गद्दे भरे मिले है।शव बहने की फर्जी सूचना से पुलिस ने राहत की सांस ली है।