पटना ग्रामीण: पटना: PDS दुकानदारों द्वारा गड़बड़ी करने पर होगी कार्रवाई, मंत्री अशोक चौधरी ने दी चेतावनी
बिहार विधानसभा के बजट सत्र के दौरान PDS दुकानदारों को लेकर उठाए गए सवाल पर बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने बुधवार दोपहर करीब 1:00 बजे कहा है कि वैसे PDS दुकानदार जो गड़बड़ी करते हैं उन पर कार्रवाई की जाएगी। मौके पर अशोक चौधरी ने कहा कि अगर ऐसे दुकानदार के खिलाफ कोई भी शिकायत करता है तो जांच कर उन पर कठोर कार्रवाई होगी।