सहरसा जिले के प्रसिद्ध बाबा मटेश्वर धाम, कांठो बलवाहाट में सावन की तीसरी सोमवारी को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा को लेकर व्यापक इंतजाम किए गए थे। मौके पर जिलाधिकारी, सहरसा एवं पुलिस अधीक्षक, सहरसा के साथ जिला प्रशासन की पूरी टीम उपस्थित रही।अधिकारियों ने मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों का जायजा लेते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था तथा सुगम जलाभिषेक को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस बल एवं प्रशासनिक पदाधिकारियों की तैनाती के साथ लगातार निगरानी रखी गई, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो।
8 views | Samastipur, Bihar | Aug 17, 2026