बाह: चंबल नदी में 40-50 सवारियों से भरा स्टीमर बहा, पिनाहट घाट पर संचालन बंद कराया गया
रविवार सुबह 11 बजे करीब मध्य प्रदेश के नगरा घाट पर तकनीकी खराबी और चंबल नदी के तेज बहाव के चलते सवारियों से भरा स्टीमर नदी में बह गया। बताया जा रहा है कि स्टीमर में करीब 40 से 50 सवारियां मौजूद थीं। जो सवारियां बटेश्वर में कांवड़ लेकर आ रही थी। स्टीमर के बहने की सूचना मिलते ही पिनाहट घाट पर भी स्टीमर संचालन बंद करा दिया गया। थाना प्रभारी पिनाहट वीरेशपाल गिरी