हिण्डोली: हिण्डोली में धूमधाम के साथ निकली घांस भैरू की पारंपरिक सवारी
Hindoli, Bundi | Nov 11, 2026 हिण्डोली कस्बे में श्रद्धालुओं ने डीजे की धुन पर नाचते हुए पारंपरिक घांस भैरू की सवारी हर्षोल्लास के साथ निकाली। सवारी का रास्ता चीलघाटी से शुरू होकर माली मोहल्ले, बाबा रामदेव मंदिर, बस स्टैंड, तहसील चौराहा होते हुए कीर मोहल्ले में खत्म हुई। इस दौरान स्थानीय पंचायत के गणमान्य नागरिक और पूर्व पार्षद भी मौजूद रहे।