कांके: नेमरा में सीएम ने पैतृक आवास पर ग्रामीणों और परिजनों के साथ श्राद्ध-कर्म पर किया विचार-विमर्श
Kanke, Ranchi | Aug 10, 2025 नेमरा स्थित अपने पैतृक आवास पर रविवार दोपहर करीब एक बजे सीएम हेमंत सोरेन ने ने ग्रामीणों और परिजनों के साथ श्राद्ध-कर्म से संबंधित विचार-विमर्श किया। इस दौरान काफी संख्या में परिवार के सदस्य और ग्रामीण मौजूद रहे। बता दें कि सीएम हेमंत सोरेन दिवंगत शिबू सोरेन के श्राद्ध कर्म को लेकर रामगढ़ के नेमरा स्थित अपने पैतृक आवास में मौजूद हैं।