कांके: आज विश्व आदिवासी दिवस है, मेरे मार्गदर्शक सशरीर साथ नहीं, मगर उनका संघर्ष जिंदा है
Kanke, Ranchi | Aug 9, 2025 CM हेमंत ने लिखा आज विश्व आदिवासी दिवस है पर मेरे मार्गदर्शक, मेरे गुरु, मेरे बाबा सशरीर साथ नहीं हैं, मगर उनका संघर्ष, उनके विचार, उनके आदर्श हमें हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे। वह न केवल मेरे पिता थे, बल्कि समस्त आदिवासी समाज समेत झारखण्ड की आत्मा, संघर्ष के प्रतीक और जल-जंगल-जमीन के सबसे मुखर रक्षक भी थे।