कांके: रांची: कोतवाली थाना क्षेत्र में छेड़खानी के आरोपी ने जेल से छूटने के बाद की आत्महत्या
Kanke, Ranchi | Aug 10, 2025 रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र में छेड़खानी करने के आरोपी ने जेल से निकलने के बाद आत्महत्या कर ली है। मिली जानकारी के अनुसार जेल से बाहर आने के बाद उसने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने पर शनिवार दोपहर करीब 12 बजे परिजनों ने उसे तुरंत रिम्स अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।