कांके: पुंदाग इलाके में युवती ने की आत्महत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी
Kanke, Ranchi | Aug 10, 2025 पुंदाग इलाके में एक युवती ने आत्महत्या कर ली है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस रविवार सुबह करीब दस बजे मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अब इस मामले की गहराई से जांच कर रही है और आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही हैं।