हजारीबाग झारखंड में गृह कर एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने अधिसूचना जारी कर कुल 40 पुलिस उपअधीक्षकों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर स्थानांतरित किया है। यह अधिसूचना ज्ञापन संख्या 12/पी-8002/2024-5655 के आधार पर बुधवार 25 सितंबर को ही जारी किया गया था। इसमें हजारीबाग में तीन पुलिस उपाध्यक्षों को स्थानांतरित किया गया है।