कटकमसांडी: बरही प्रखंड के ग्राम सिंहपुर में एक परिवार के पांच सदस्य दस्त- पेट दर्द के लक्षण के साथ अस्पताल में भर्ती, इलाज जारी
हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के बरही विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत बरही प्रखंड के ग्राम सिंहपुर में एक ही परिवार के पांच जन डायरिया के प्रकोप के कारण हजारीबाग के मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में इलाजरत हैं। जिसमें 39 साल के प्रकाश यादव, उनके भाई 31 साल के विनोद कुमार यादव, महिला कलावती देवी और मासूम बच्चे आयुष कुमार और आनवी कुमारी शामिल हैं।