कटकमसांडी: सीमा सुरक्षा बल मेरू कैंप में ’वार्ब’ (WARB) की बैठक का किया गया आयोजन
प्रशिक्षण केन्द्र एवं विद्यालय, सीमा सुरक्षा बल, मेरू परिसर स्थित परिवार कल्याण केन्द्र में दिनांक 23 सितंबर 2024 समय 1100 बजे से झारखण्ड राज्य में रहने वाले सीमा सुरक्षा बल के सेवानिवृत्त कार्मिकों व उनके आश्रितों की पेन्शन व रिटायमेन्ट लाभ में उत्पन्न विसंगतियों के लिए एक ही पटल पर सुनवाई व निवारण हेतु वार्ब मीटिंग का आयोजन किया गया।