कटकमसांडी: खुटरा पंचायत के ग्रीन पार्क मैदान में 26 सितंबर को ग्रामीण प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का होगा आयोजन
कटकमसाडी प्रखंड क्षेत्र के खुटरा पंचायत के ग्रीन पार्क मैदान में 26 सितंबर को अंडर 14 बालक वर्ग का फुटबॉल, एवं एथलेटिक्स चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। कटकमसाडी प्रखंड क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों से अंडर 14 बालक वर्ग में ग्रामीण स्तर पर प्रतिभा खोज कर युवाओं को जिला स्तर पर प्रतियोगिता में भाग लिया जाना है।