सवाईमाधोपुर से खबर
सैनी समाज को मिला नया नेतृत्व, मुकेश सैनी बने जिला अध्यक्ष
सैनी समाज के जिला अध्यक्ष पद के चुनाव में मुकेश सैनी ने 337 वोटों से शानदार जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया। जीत की घोषणा होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। फूल-मालाओं और आतिशबाजी के बीच विजयी जुलूस निकालकर जोरदार स्वागत किया गया। 337 वोटों की बड़ी बढ़त ने विरोधियों को चौंकाया, मुकेश सैनी के नेतृत्व पर समाज ने जताया भरोसा। समर्थकों और समाज बंधुओं ने दी बधाइयां, क्षेत्र में जश्न का माहौल।