शंभूगंज: शंभूगंज में आवास योजना में अनियमितता, गरीबों को किया जा रहा निराश
शंभूगंज प्रखंड क्षेत्र में आवास योजना में अनियमितता सामने आ रही है। स्थिति यह है कि पक्के वाले और पूंजी पतियों को आवास योजना का लाभ देने की तैयारी है। जबकि झोपड़ी वाले और मिट्टी के घर में रहने वाले गरीबों को निराशा हाथ लग रही है। शनिवार की दोपहर बाद करीब 4:00 बजे झखड़ा गांव के सिंपल देवी ने बताई गरीब रहने के बाद भी उन्हें आज तक आवास योजना का लाभ नहीं मिला।