शंभूगंज: शंभूगंज अंचल कार्यालय में सीओ व पुलिस पदाधिकारी ने लगाया जनता दरबार, भूमि विवाद के 7 मामले निपटाए
शंभूगंज अंचल कार्यालय में शुक्रवार को 11 बजे से 3:30 तक जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में अंचल अधिकारी जुगनू रानी थाना के पुलिस पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से भूमि विवाद के 7 मामले का ऑन द स्पॉट निपटारा कर दिया। शेष मामलों में दोनों पक्षों को अगले शनिवार को जनता दरबार में बुलाया गया। सीओ ने बताई की प्रत्येक शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया जाता है।