शंभूगंज: शंभूगंज थाना के नए अध्यक्ष राज कुमार प्रसाद ने संभाला पदभार, अवैध बालू खनन पर अंकुश लगाना चुनौती
शंभूगंज थाना के नए थाना अध्यक्ष के तौर पर शुक्रवार की दोपहर बाद करीब 2 बजे राज कुमार प्रसाद ने पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार ग्रहण करने के बाद थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी ने उनका स्वागत किया। उन्होंने बताया कि थाना क्षेत्र में विधि व्यवस्था और शांति व्यवस्था कायम रखना प्राथमिकता होगी। हालांकि अवैध बालू खनन पर अंकुश लगाना नए थाना अध्यक्ष के लिए चुनौती भरा होगा।