शंभूगंज: पड़रिया पैक्स अध्यक्ष पद पर अरुण मंडल निर्वाचित, अमरेंद्र कुमार को 21 मतों से हराया
पड़रिया पैक्स अध्यक्ष पद के लिए शुक्रवार को हुए मतदान संपन्न होने के बाद शंभूगंज प्रखंड मुख्यालय में कड़े सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुक्रवार की शाम करीब 7 बजे मतगणना कराया गया। जिसमें अध्यक्ष पद के अरुण मंडल को कुल 310 मत प्राप्त हुए। सर्वाधिक मत मिलने कारण उन्हें निर्वाचित घोषित किया गया। जबकि अरुण मंडल ने अमरेंद्र कुमार को 21 मतों के अंतर से पराजित कर दिया।