पाली: ग्राम तरावली में फांसी के फंदे पर लटकते मिले धर्मेंद्र सिंह की मौत की गुत्थी हत्या और आत्महत्या के बीच उलझी, जांच शुरू
Pali, Lalitpur | Jul 1, 2026 थाना नाराहट क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तरावली निवासी धर्मेंद्र सिंह का शव मंगलवार शाम के समय खेत पर संदिग्ध परिस्थितियों में चिरौल के पेड़ पर लटकता मिला था। उक्त मामले में सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिसने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था ।जहां बुधवार दोपहर के समय युवक के शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसके परिजनों को सौपा गया है।