कुंडा: महेशगंज के सराय खान देव में एक बीघा गेहूं की फसल जलकर हुई राख
महेशगंज थाना क्षेत्र के सराय खान देव (दुबेपुर) में सोमवार दोपहर 3 बजे अज्ञात कारणों से लगी आग ने भाई लाल सरोज की एक बीघा गेहूं की फसल को नष्ट कर दिया। यह भूमि महारानी दीन और गीता शुक्ला की थी। ग्रामीणों के प्रयास और फायर ब्रिगेड के पहुँचने से पहले ही फसल पूरी तरह जल चुकी थी, जिससे किसान को भारी नुकसान हुआ है।