पूरनपुर: रेलवे स्टेशन पर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक का मांगों को लेकर 26 वें दिन भी धरना प्रदर्शन जारी है
वुधवार को पूरनपुर रेलवे स्टेशन पर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक का मांगों को लेकर 26 वें दिन भी धरना प्रदर्शन जारी है।दरअसल रेल विभाग के द्वारा दूधिया खुर्द में रेलवे फाटक को खत्म कर अंडरपास बनाया गया।जिसमें अक्सर पानी भर जाता है।किसानों को कृषि वाहन निकालने में काफी दिक्कतों का सामान करना पड़ता है।इसको लेकर शिकायतें भी कि गई पर समस्या का समाधान नहीं हो सका।