पूरनपुर: मोहल्ला साहूकारा लाइनपार में दरवाजे पर खेल रही मासूम बच्ची पर कुत्तों ने किया हमला,घायल को अस्पताल में कराया भर्ती
पूरनपुर नगर के मोहल्ला साहूकारा लाइनपार निवासी मोहम्मद आरिफ ने बताया।कि उसकी चार बर्षीय पुत्री आशिया दरवाजे पर दुसरे बच्चों के साथ खेल रही थी।तभी मासूम बच्ची पर अचानक कुत्तों ने हमला कर दिया यह देख दूसरे बच्चे मौके से भाग गए।चीख पुकार सुनकर मासूम बच्ची के परिजन पहुंच गए और किसी तरह कुत्तों से मासूम बच्ची को छुड़ाया।अस्पताल मे कराया भर्ती।