पूरनपुर: कोतवाली क्षेत्र के गांव में देवर ने भाभी को बुरी नीयत से दबोचकर दुष्कर्म करने का किया प्रयास महिला ने पुलिस से की शिकायत
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने बुधवार को कोतवाली पहुंचकर पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया।कि उसका पति कर्नाटक में रहकर मजदूरी कर रहा है और सास ससुर भी घर से बहार गए हुए है। महिला अपने नाबालिग भाई के साथ घर पर अकेली थी तभी उसके देवर ने महिला को बुरी नीयत से दबोच लिया।और उसके साथ जबरन दुष्कर्म करने का प्रयास किया।