पूरनपुर: गांधी पार्क में आशा कर्मियों ने बैठक कर 16 फरवरी को हड़ताल करने को लेकर बनाई रणनीति
पूरनपुर गांधी पार्क में मंगलवार को आशा कर्मियों ने बैठक की। इस दौरान 16 फरवरी को पूरे देश की आशा कर्मी हड़ताल पर रहेंगी। आशा कर्मियों की मांग है कि आशा कर्मियों को राज्य स्वास्थ्यकर्मी का दर्जा एवं न्यूनतम वेतन के दायरे में लाकर ₹21 हजार का मासिक भुगतान किया जाए।