शेखपुरा: सनैया गांव में सरस्वती पूजा के विसर्जन के दौरान दो पक्षों के बीच मारपीट के बाद अधिकारियों ने गांव में किया फ्लेग मार्च
शेखपुरा के सनैया गांव में सरस्वती पूजा के विसर्जन के दौरान दो पक्षों के बीच हुए मारपीट और पथराव की घटना के बाद गांव में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में एडीएम, एसडीएम, एसडीपीओ और स्थानीय मुखिया, जिला परिषद सदस्य सहित कई जनप्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक के बाद अधिकारी और जनप्रतिनिधियों ने पुलिस के साथ गांव के अलग-अलग गलियों में फ्लैग मार्च किया।