शेखपुरा: रामपुरसिंडाय में शौच के बाद तलाव में हाथ धोने गए मजदूर की पैर फिसल कर डूबने से हुई मौत पोस्टमार्टम के लिये लाया अस्पताल
शेखपुरा जिले के बरबीघा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत रामपुर सिंडाय गांव में शौच के लिए गए मजदूर की तालाब में हाथ धोते समय डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शेखपुरा सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतक की पहचान पिंटू पासवान के रूप में की गई है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।