बलरामपुर। शिक्षक से 10 हजार रुपए मांगने और सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने के मामले के आरोप में पस्ता पुलिस ने यूट्यूबर दीपक यादव समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
- पुलिस के अनुसार, यूट्यूबर ने 25 अगस्त को शासकीय प्राथमिक शाला पुटसु पहुंचकर बिना अनुमति वीडियो बनाया और रुपये नहीं देने पर बदनाम करने तथा नौकरी से निलंबित करवाने की धमकी दी।
- शिक्षक रुकमण बारीक की शिकायत पर पुलिस ने BNS की विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज किया था।
- 14 अक्टूबर को तीनों ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया, जिसके बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।
#balrampurnews #balrampur #chhattishgarh #cgnews #surgujatalks