पटना ग्रामीण: पटना में 96 केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से चल रही है नीट परीक्षा, डीएम ने दी जानकारी
रविवार की दोपहर 2 बजे से राजधानी पटना के 96 सेंटरों पर शांतिपूर्ण तरीके से नीट की परीक्षा शुरु हो गई। दोपहर 3 बजे के करीब कुम्हरार के बापू परीक्षा परिसर में मीडिया बातचीत करते हुए पटना डीएम ने जानकारी दी। उन्होंने कहा कि परीक्षा निगरानी की जा रही है। शाम 5 बजे तक शांतिपूर्ण तरीक से परीक्षा को संपन्न कराया जायेगा।