पटना ग्रामीण: दीघा रिसोर्ट में महागठबंधन की बैठक जारी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव शामिल हुए
महागठबंधन की आज बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर तीसरी बैठक दीघा रिसोर्ट में चल रही है। रविवार दोपहर 1:00 बजे इस बैठक में महा गठबंधन के तमाम घटक दल के बड़े नेता मौजूद रहे। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी इस बैठक में शामिल हुए हैं। बैठक शुरू होने से पहले महागठबंधन के नेताओं ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए लोगों को मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।