पटना ग्रामीण: पीरबहोर थाना के बाकरगंज में दो बम विस्फोट, एक बच्ची घायल, पुलिस जाँच कर रही है
शनिवार की रात करीब 9 बजे पीरबहोर थाना के बाकरगंज में दो बम विस्फोट की घटना हुई। जिसमें एक बच्ची घायल हो गई। घटना की जानकारी के बाद पुलिस और एफएसएल की टीम जांच में जुट गई। मौके पर मीडिया से बातचीत के दौरान शनिवार की देर रात 11 बजे पुलिस ने घटना की जानकारी दी।