आहोर: भैंसवाड़ा की विद्यालय प्रधानाचार्य पर फेल करने का आरोप, छात्रा बेटी धरने पर बैठी
Ahore, Jalor | Jul 14, 2025 भैंसवाड़ा डॉ भीमराव अंबेडकर स्कूल की एक छात्रा ने स्कूल की प्रधानाचार्य पर उसको फेल करने का आरोप लगाते हुए, जिला कलेक्टर के सामने धरना प्रदर्शन किया। कक्षा नवी की छात्रा उसके पिता के साथ सोमवार को जालौर जिला कलेक्टर के सामने धरने पर बैठ गई। कॉपी रि चेक करने की मांग कर रही है। पूर्व में भी जिला कलेक्टर को प्रधानाचार्य की शिकायत छात्रा द्वारा की गई थी।