फिरोज़ाबाद: सीएम के बयान पर सियासी बवाल: ठारपूठा चौराहे पर कांग्रेसी हुए उग्र, पुतला दहन कर भाजपा से मांगी माफी
हिमंत बिस्वा सरमा के कथित अमर्यादित बयान के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार दोपहर दो बजे करीब ठारपूठा चौराहे पर प्रदर्शन कर पुतला दहन किया। नेताओं ने आरोप लगाया कि मल्लिकार्जुन खड़गे और पवन खेड़ा के खिलाफ अभद्र टिप्पणी से पद की गरिमा आहत हुई है। कांग्रेस ने भाजपा से माफी की मांग करते हुए चेतावनी दी कि कार्रवाई न होने पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।