टाटीझरिया: मांडू विधानसभा क्षेत्र होगा अंधेरे से मुक्त, विधायक निर्मल महतो ने ग्रामीणों से बिजली विहीन टोलों की सूची मांगी
अंधेरे से मुक्त होगा मांडू विधानसभा क्षेत्र, विधायक निर्मल महतो ने ग्रामीणों से मांगी बिजली विहीन टोलों की सूची। मांडू विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो ने क्षेत्र को रोशन करने के संकल्प के साथ एक पहल शुरू की है। विधायक ने विष्णुगढ़, टाटीझरिया, दारू, चुरचू, मांडू और डाढी प्रखंड सहित तमाम नगर व ग्रामीण क्षेत्रवासियों ने बिजलीविहीन स्थानों की सूची मांगी है।