सामरी कुसमी: कुसमी में दो बड़ी चोरी का खुलासा, 25 लाख के आभूषण और दो स्कूटी बरामद
कुसमी सामरी शुक्रवार पुलिस ने नगर में लगातार हुई दो चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए एक विधि से संघर्षरत बालक एवं उसके सहयोगी सुरेंद्र नगेशिया को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई दो टीवीएस जुपिटर स्कूटी,सोने-चांदी के आभूषण सहित करीब 25 लाख रुपये का मशरूका बरामद किया गया है आरोपियों को न्यायिक हिरासतपर भेजा गया है