कुलपहाड़: अंबेडकर जयंती को लेकर क्षेत्राधिकारी कुलपहाड़ ने थाना कुलपहाड़ में सर्कल के सभी थाना अध्यक्षों के साथ की बैठक
आगामी डॉ.भीमराव अंबेडकर जयंती के मद्देनजर थाना कुलपहाड़ परिसर स्थित राघव सभागार में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी रविकांत गोंड ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण व सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए। बैठक में जुलूस व शोभायात्रा आयोजकों, डीजे संचालकों को निर्देशित किया।