घोड़ाडोंगरी: खैरवानी गांव में ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, एक युवक हुआ घायल
खैरवानी गांव में सोमवार दोपहर 2बजे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक युवक घायल हो गया। सारनी पुलिस ने घायल युवक का घोड़ाडोंगरी अस्पताल में मेडिकल कराया। सारनी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार खैरवानी गांव में ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक सवार छिंदवाड़ा जिले के दमुआ निवासी संदीप भोपा घायल हो गया। घायल युवक ने सारनी थाने में शिकायत की।