घोड़ाडोंगरी: घोड़ाडोंगरी विधायक ने क्षेत्रीय भाषा में नशा करके वाहन न चलाने की अपील की, वीडियो हुआ वायरल
घोड़ाडोंगरी विधायक गंगा सज्जन सिंह उइके ने क्षेत्रीय भाषा में लोगों से नशा कर वाहन न चलने की अपील की है। विधायक का क्षेत्रीय भाषा मे की गई अपील का रविवार शाम करीब 6 बजे तेजी से वीडियो वायरल हो रहा है। विधायक ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने,नशा कर वाहन न चलने की अपील की है। विधायक ने कहा कि आदिवासी क्षेत्र में एक माह तक दीपावली चलती है।