घोड़ाडोंगरी: बादलपुर में कार ने बाइक को टक्कर मारी, दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल
बादलपुर गांव में रविवार रात 9.30 बजे कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार 2लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को डायल हंड्रेड पर तैनात पुलिसकर्मियों ने घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार बादलपुर गांव में कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार बांसपुर गांव निवासी रघुनाथ बारस्कर और राजकुमार चौहान गंभीर रूप से घायल हो गए।