घोड़ाडोंगरी: गाताखेड़ा गांव में सड़क हादसे में एक युवक हुआ घायल, डायल-100 पर तैनात पुलिसकर्मियों ने पहुंचाया अस्पताल
गाताखेड़ा गांव में रविवार शाम करीब 4.30 बजे सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। डायल 100 पर तैनात पुलिसकर्मियों ने घायल युवक को घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया। डायल 100 पर तैनात पुलिसकर्मियों से मिली जानकारी के अनुसार गाताखेड़ा गांव में सड़क दुर्घटना में छिंदवाड़ा जिले के डोबे गांव निवासी छिदीलाल दर्शिमा गंभीर रूप से घायल हो गया।