घोड़ाडोंगरी: बगडोना में छतरपुर रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार बुजुर्ग की मौत
बगडोना में छतरपुर रोड पर सोमवार रात करीब 8 बजे अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे बाइक सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। 108 एम्बुलेंस ने बुजुर्ग को मृत अवस्था मे घोड़ाडोंगरी अस्पताल लाया। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार बगडोना में छतरपुर रोड पर अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे बाइक सवार कैलाश नगर निवासी सुंदरलाल मवस्कर 65 साल की मौत हो गई।