आबू रोड: आबूरोंड के सांतपुर में भगवान परशुराम की मूर्ति की पूजा अर्चना कर स्थापित किया गया, बूलडोजर से किया गया स्वागत
आबूरोड के सांतपुर स्थित परशुराम चौक पर आज अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर भगवान परशुराम की मूर्ति का विधिवत अनावरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना एवं ध्वजारोहण किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।इस अवसर पर पंडित ने हिमांशु पहाड़िया, संजय जानी और दीपक त्रिवेदी के साथ मिलकर पूजा संपन्न कराई