उदयपुर धरमजयगढ़: महंगाई की मार से धर्मजयगढ़ सहित रायगढ़ जिले में कुम्हार दीये तैयार कर रहे, मिट्टी से लेकर परिवहन तक के बढ़े दाम
दीपावली और त्योहारों का सीजन नजदीक आते ही रायगढ़ जिले सहित धर्मजयगढ़ क्षेत्र में कुम्हारों के चाक की रफ्तार तेज हो गई है। रोशनी के इस त्योहार को खास बनाने के लिए कुम्हार दिन-रात मेहनत कर मिट्टी के दीये और आकर्षक खिलौने तैयार करने में जुटे हैं।