कालपी: देवकली गांव में राजमिस्त्री का शव फंदे पर लटका मिला, पारिवारिक विवाद से था परेशान, पत्नी डेढ़ माह से मायके में रह रही थी
Kalpi, Jalaun | Aug 15, 2026 कालपी के ग्राम देवकली में शनिवार सुबह 10 बजे 54 वर्षीय राजमिस्त्री गंगाचरण का शव घर के पीछे फंदे पर लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया गया कि गंगाचरण रात करीब तीन बजे शौच के लिए खेत गया था। लौटने के बाद उसने घर में छत की बीम से निकली सरिया में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।