लूणकरणसर कस्बे के शनि महाराज मंदिर के पीछे स्थित एक बंद मकान को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाते हुए जेवरात व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार मकान के किरायेदार मुकेश पुत्र छोटूराम भार्गव निवासी कोलायत, हाल लूणकरणसर, रविवार रात्रि को घर से बाहर गए हुए थे और मकान पर ताला लगा हुआ था। सोमवार सुबह घर पहुंचा तो ताले टूटे हुए थे।