अशोक नगर: जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनीं 158 आवेदकों की समस्याएं, अधिकारियों को मौके पर ही दिए निराकरण के निर्देश
अशोकनगर कलेक्टर साकेत मालवीय द्वारा साप्ताहिक जनसुनवाई में मंगलवार को सुबह 11 बजे से आम नागरिकों की समस्याओं को सुना गया। जनसुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। कलेक्टर ने एक-एक कर आवेदकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए।